चंपावत रोडवेज बस स्टेशन में खराब खड़ी पिथौरागढ़ डिपो की बस। संवाद
चंपावत। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के आए दिन खराब होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को देहरादून से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस (यूके 07 पीए 3282) रास्ते में खराब हो गई। इससे बस में सवार 25 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को अन्य वाहन के माध्यम से गंतव्य तक जाना पड़ा। बीते एक माह में चंपावत में तीन से चार बस आधे रास्ते में ही जवाब दे चुकी है। अब उम्मीद सिर्फ नई खेप की बस से ही है जिसके बारे में अधिकारियों का कहना है कि सितंबर के बाद बस मिलने की उम्मीद है। संवाद