चंपावत जिले में अमोड़ी-खटोली सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी अमोड़ी-खटोली मोटर मार्ग पर इन दिनों सफर करना खतरनाक बना हुआ है। पिछले माह हुई बारिश में इस सड़क का 15 फीट हिस्सा टूटा हुआ है। मार्ग संकरा होने से इस पर वाहनों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को ज्ञापन भेज मार्ग को ठीक करने की गुहार लगाई है। ग्रामीण उत्तम सिंह, भीम सिंह, नरेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, उमेश बुरांठी आदि का कहना है कि इस मार्ग पर सफर करना चुनौती बना हुआ है। पीएमजीएसवाई के एई संजय तिवारी का कहना है कि जल्द ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।