फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों ने रोका ट्रक संचालन

Mon, 09 Jan 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
ट्रक संचालन रोकते ट्रांसपोर्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा से खनिज निकासी दिन में एक चक्कर करने की मांग को लेकर सोमवार को डाउन स्ट्रीम में ट्रक मालिकों ने जाम लगाकर करीब दो घंटे निकासी ठप रखी। अलबत्ता अप स्ट्रीम से ट्रकों ने दो चक्कर खनिज निकासी की।
विज्ञापन


यूनियन अध्यक्ष द्वारा जल्द कोई फैसला लेने के आश्वासन पर जाम खोला गया। ट्रक मालिकों का कहना है कि दिन में दो चक्कर खनिज निकासी से कई ट्रक मालिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं स्टोन क्रशर स्वामी भी मांग कम होने की बात कह दो चक्कर खनिज की खरीद में आनाकानी कर रहे हैं। 

शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन ने दो जनवरी से खनिज निकासी दिन में दो चक्कर कर दी है, लेकिन डाउन स्ट्रीम से निकासी कर रहे ट्रकों के मालिक इसके विरोध में उतर आए हैं। उनका कहना है कि खनिज सामग्री क्षेत्र के दो स्टोन क्रशरों द्वारा खरीदी जा रही है, लेकिन दिन में दो चक्कर खनिज खरीदने में वे आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्रशर मालिकों का कहना है कि बाजार में मांग कम होने से वे इतनी खनिज सामग्री खपाने में असमर्थ हैं। ऐसे में खनिज बेचने की समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने यूनियन से दिन में एक चक्कर खनिज निकासी करने का आग्रह किया। यूनियन अध्यक्ष योगी ज्याल ने ट्रक मालिकों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही क्रशर मालिकों से वार्ता कर इसका कोई समाधान निकाला जाएगा। यूनियन के महामंत्री जगदीश खर्कवाल का कहना है कि नोटबंदी के कारण क्रशर मालिकों के समक्ष भुगतान की समस्या पैदा हो रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें