फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डीएम ने अधिकारियों के साथ देर रात एनएच का निरीक्षण किया

Tue, 02 May 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। भारी बारिश के चलते बीते सोमवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद हुआ जिसे एनएच के अधिकारियों ने यातायात के लिए सुचारू करवाया। इसी के मद्देनजर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने आला अधिकारियों के साथ सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनकपुर से चंपावत तक स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। स्वांला के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण बंद हुए सड़क मार्ग के लिए एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि सड़क बंद होती है तो सड़क खोलने के लिए सुरक्षात्मक तरीके से पूरी मशीनरी और मैन पावर के साथ त्वरित कार्यवाही करें। उन्होंने ऐसे स्थानों जहां रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगे हैं वहां सड़क किनारे दोनों ओर रिफ्लेक्टर टेप और रेडियम लगाने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा के मद्देनजर सड़क बंद होने वाले संभावित क्षेत्रों में जेसीबी समेत सभी उपकरण के साथ पूरी मैनपावर के साथ अवरुद्ध मार्ग पर डटे रहने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना क्षेत्र जहां-जहां चेतावनी बोर्ड नहीं लगे हैं वहां भी चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए मंगलवार रात में भी बंद रहा एनएच

चंपावत। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर आ रहे मलबे और पत्थरों के कारण यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को भी रात में राजमार्ग बंद रहा। रात में टनकपुर ककराली गेट से चंपावत की ओर और घाट से चंपावत की ओर यातायात बंद रहा। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने लोगों से अपील की है कि बारिश में अनावश्यक यात्रा से बचें। प्राकृतिक आपदा की घटना पर तत्काल नजदीकी प्रशासन को अवगत कराएं। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदारों समेत सभी विभागों के अधिकारियों को किसी भी प्रकार की प्राकृतिक घटनाओं से बचाव कार्य के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें