फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने लांच किया मोबाइल एप

Wed, 17 Feb 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से वाहन स्वामियों और चालकों की सुविधा के लिए एक मोबाइल एप लांच किया गया है, जिसके तहत आम लोगों को एसएमएस के जरिए वाहन संख्या, ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता आदि के संबंध में जानकारी हासिल हो जाएगी। यही नहीं एनड्रोइड फोन यूजरों के इस एप सेवा में वाहन संबंधी जानकारी एवं लाइसेंस संबंधित जानकारी के देने के लिए दो अलग-अलग नंबर लांच किए गए हैं, जिन्हें वाहन और सारथी साफ्टवेयर का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क समिति (एनआरसी) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से नेशनल रजिस्टर पर उपलब्ध डाटा से लैस एप से वाहन स्वामियों और लाइसेंसधारकों को वाहन संख्या तथा लाइसेंस संख्या की वैधता की जानकारी एक क्लिक करते ही प्राप्त हो जाएगी। इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग की वेबसाइट पर भी सभी वाहनों और लाइसेंस का विवरण उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें