फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: महाविद्यालय के स्वामित्व और अधिकार एसएसजे विश्वविद्यालय को हस्तांतरित करें

Fri, 07 Jul 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में डीएम नरेंद्र भंडारी से मुलाकात करते चंपावत कैंपस के नोडल अधिकारी डॉ.नवीन भट्ट। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की भूमि, भवन का स्वामित्व और अधिकार सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (एसएसजे विवि) को शीघ्र हस्तांतरित करने की मांग के लिए चंपावत परिसर के नोडल अधिकारी डॉ. नवीन भट्ट ने डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी से मुलाकात की।
विज्ञापन

चंपावत महाविद्यालय को एसएसजे विवि का परिसर बनाने संबंधी राज्यपाल की अधिसूचना जारी होने के बाद एसएसजे विवि ने चंपावत को परिसर बनाने संबंधी आदेश जारी कर दिया था लेकिन महाविद्यालय की भूमि, भवन का स्वामित्व और अधिकार एसएसजे विवि को हस्तांतरित नहीं हुआ है। इसको लेकर परिसर के नोडल अधिकारी ने डीएम और एडीएम से मुलाकात की।
नोडल अधिकारी ने बताया कि इस संबंधित आवश्यक पत्रजात जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिया गया है। डीएम से शीघ्र भूमि, भवन का स्वामित्व का अधिकार विश्वविद्यालय को हस्तांतरित करने का निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि इसी सत्र से विश्वविद्यालय की ओर से शुरू किए गए योग पाठ्यक्रम में भी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही भूमि का स्वामित्व और समायोजन आदि प्रक्रियाएं भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें