फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 10 से

Fri, 07 Jul 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेडियम में आयोजित बैठक में मौजूद समिति के लोग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल न्याय पंचायत स्तर पर 10 जुलाई से शुरू होंगे। योजना के तहत आठ से 14 वर्ष तक के 150 बालक और 150 बालिकाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की दर से छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

ट्रायल के लिए शुक्रवार को स्टेडियम में चयन समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के तहत जिले की 64 न्याय पंचायतों में 10 से 17 जुलाई तक ट्रायल होंगे। नगरपालिका बेड़ीनाग, गंगोलीहाट में 14, 15 जुलाई, डीडीहाट, धारचूला, पिथौरागढ़ पालिकाओं में 12, 17 जुलाई, सभी विकासखंडों में 18 से 27 जुलाई तक ट्रायल होंगे। जिला स्तर पर अंतिम चयन प्रक्रिया 28 से 30 जुलाई तक होगी। उन्होंने बताया कि डीएम रीना जोशी की अध्यक्षता में न्याय पंचायत से जिला स्तर तक पर्यवेक्षण समिति गठित की गई।
पारदर्शी चयन प्रक्रिया के लिए न्याय पंचायत स्तर से विकासखंड स्तर की चयन समिति में डीईओ माध्यमिक शिक्षा हवलदार प्रसाद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सात जुलाई को स्टेडियम में डीईओ माध्यमिक की अध्यक्षता में न्याय पंचायत स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक चयन प्रकिया के लिए गठित समिति के अध्यक्ष, सदस्यों की बैठक होगी। मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार ने शारीरिक दक्षता परीक्षणों की जानकारी दी। बैठक में मनोज कुमार वर्मा, गौरव पंत, प्रकाश जंग, विनय किशोर, सुनील प्रसाद, लीलावती जोशी, नवीन लुंठी, विशाल नगरकोटी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ स्टेडियम में आयोजित बैठक में मौजूद चयन समिति के सदस्य। संवाद

चंपावत में होगा 300 बाालक, बालिकाओं का चयन

एसडीएम रिंकू बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए शुक्रवार को एसडीएम रिंकू बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में चयन के लिए ट्रायल के निर्णय लिए गए। बताया कि चयन के लिए छह परीक्षण होंगे। हर स्कूल से प्रत्येक आयु वर्ग में दो बालक-दो बालिकाओं का चयन संबंधित विद्यालय करेंगे। चयनित खिलाड़ी न्याय पंचायत स्तर पर हिस्सा लेंगे। हर न्याय पंचायत और नगर निकाय स्तर पर 12 बालक और 12 बालिकाओं का चयन होगा।
सीईओ अपने स्तर से संबंधित न्याय पंचायतों में नोडल अधिकारी और दो व्यायाम प्रशिक्षकों की तैनाती करेंगे। इसके लिए 12 व्यायाम प्रशिक्षकों की तैनाती की जानी है। चारों विकासखंडों से 240 बालक और 240 बालिका, नगर पालिका से 30-30 बालक-बालिका सहित कुल 90-90 बालक और बालिकाएं ट्रायल में हिस्सा लेंगे।जिला क्रीड़ाधिकारी बीसी पंत ने बताया कि जिले के 330 बालक और 330 बालिकाएं ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इनमें से 150 बालक और 150 बालिकाओं का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा। बैठक में सीईओ आरसी पुरोहित, बीईओ भारत जोशी, ब्लाॅक समन्वयक अमित वर्मा, चंदन सिंह अधिकारी, डाॅ. ललित कुमार पांडेय, युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर ओली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें