चंपावत। चंपावत जिले में तीन थानाध्यक्षों सहित कुल 12 दरोगाओं को इधर-उधर किया गया है। सभी अधिकारियों को 13 अगस्त तक नए कार्यस्थल पर आमद के आदेश दिए गया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि चंपावत के कोतवाल धर्मवीर सोलंकी को बनबसा थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि दो बार टनकपुर के कोतवाल रहे धीरेंद्र कुमार को दूसरी बार चंपावत का कोतवाली का जिम्मा मिला है।
बनबसा के थानेदार जसबीर सिंह को टनकपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। बूम के चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी को रीठा साहिब का थानेदार, कोतवाली के एसएसआई दीवान सिंह जलाल को बूम का प्रभारी, टनकपुर के दरोगा तेज कुमार को मनिहारगोठ का प्रभारी, कोतवाली के दरोगा सोनू सिंह को चंपावत बाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है। रीठा साहिब के एसओ एसएस खड़ायत को चंपावत कोतवाली में दरोगा, मनिहारगोठ चौकी प्रभारी गीता गोला को टनकपुर थाने, चंपावत चौकी प्रभारी विजय कुमार को पाटी, पाटी की दरोगा मंदाकिनी राणा को लोहाघाट, लोहाघाट की दरोगा बबीता को चंपावत कोतवाली भेजा गया है।
दरोगा को बनाया कोतवाली प्रभारी, निरीक्षक बने थानेदार
चंपावत। पुलिस के स्थानांतरण आदेश में निरीक्षक को थानेदार और दरोगा रैंक के अधिकारी को कोतवाली का जिम्मा दिया गया है। चंपावत के कोतवाल धर्मवीर सोलंकी को ऊधमसिंह नगर जिले से लगे बनबसा थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि बनबसा के थानेदार को टनकपुर कोतवाली भेजा गया है।