जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बीआरसी लोहाघाट में नवाचारी कार्यक्रम के तहत सेवारत प्राथमिक शिक्षकों के द्वितीय चरण का दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
लोहाघाट में शुरू हुए प्रशिक्षण में डायट के प्राचार्य केसी शाक्य ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। पर्यवेक्षक शिवराज सिंह तड़ागी, डॉ. नवीन जोशी और नोडल अधिकारी जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण कैप्सूल आधारित है। इसमें शिक्षकों को नवाचारी मिशन कोशिश, प्रतिभा दिवस, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, जिज्ञासा पोर्टल आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य संदर्भदाता भुवन गड़कोटी, मुकुल पांडेय, कृष्ण कुमार चौबे, सुनीता ओली और निर्मला गोस्वामी ने नवाचारी कैप्सूल के बारे में बताया।
प्रशिक्षण में कक्षा में एक से दो और तीन से पांच तक के शिक्षकों के दो बैचों में 69 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण में गड़कोटी, जीवन सिंह मेहता, उत्तम फर्त्याल, पान सिंह चमलेगी, मयंक पुनेठा, कमल राय, रेनू आर्या, चंद्र लेखा गड़कोटी, तारा अधिकारी, दीपक सिंह, कमलेश जोशी, मोहन राय आदि मौजूद रहे। इधर टनकपुर में शुरू हुए प्रशिक्षण में चंपावत ब्लॉक के शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं।
डायट प्रवक्ता डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने दस दिनी प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई। नोडल अधिकारी पचनई के प्रधानाचार्य बद्री प्रसाद यादव, डायट प्राचार्य केसी शाक्य और खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट ने प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल को विद्यालयों में लागू कर छात्रों का विकास करने का आह्वान किया। पाटी में भी ब्लाक संसाधन केंद्र में सेवारत शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ है। नोडल अधिकारी आरडी तिवारी और डायट पर्यवेक्षक कमल गहतोड़ी ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में 44 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। संदर्भदाता देवेंद्र महर और संगीता कोहली की ओर से प्रशिक्षण को रुचिकर बनाया जा रहा है।