बाराकोट के बौतड़ी में मौन पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ करती ब्लाक प्रमुख विनीता फत्र्याल। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के ग्राम पंचायत बौतड़ी में खनन न्यास विभाग के की ओर से किसानों का मौन पालन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। मंगलवार को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विनीता ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षणों को किसानों के लिए काफी उपयोगी बताया। कहा कि मौन पालन से लोग बेहतर ढंग से आजीविका चला सकते हैं। उन्होंने सरकार की ओर से दी जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। प्रशिक्षण दे रहे उद्यान विभाग के सहायक निरीक्षक विदुर सिंह राणा ने बताया कि मौन पालन प्रशिक्षण के बाद हर किसान को मौन पालन के लिए बॉक्स भी दिया जाएगा। मास्टर ट्रेनर हरीश जोशी ने किसानों को मौन पालन की तकनीकी जानकारियों के बारे में बताया। वहां सहायक खंड विकास अधिकारी जाकिर हुसैन, ग्राम प्रधान दीपक रावल आदि कई किसान मौजूद रहे। संवाद