फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस रेल सेवा का सपना आज होगा साकार

Sat, 09 Mar 2019 11:43 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस रेल सेवा का सपना रविवार को पूरा हो जाएगा। बरेली-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन रविवार से टनकपुर से दौड़ने लगेगी। प्रारंभिक स्टेशन टनकपुर में रेलवे ने उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ सुबह 9:55 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। टनकपुर से रवाना होने के लिए टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की शाम ही टनकपुर स्टेशन पर पहुंच गई है, जिसे सजाया गया है।

विज्ञापन


त्रिवेणी एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू होने के 12 दिन बाद ही रेलवे ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा की पहल पर सीमांत के लोगों को टनकपुर से दिल्ली के लिए सीधी एक्सप्रेस सेवा का एक और तोहफा दिया है। रविवार को सीमांत के अंतिम रेल हेड टनकपुर से रेलवे टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस (14556) रेल सेवा शुरू करने जा रहा है।

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 9:55 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हर दिन सुबह 9:55 बजे टनकपुर से चलकर यह ट्रेन रात 9:45 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। पुरानी दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस (14555) बनकर सुबह छह बजे दिल्ली से टनकपुर के लिए रवाना होगी और शाम 5 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


हिमाचल के ऊना तक जाएगी टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस
आज से शुरू हो रही टनकपुर-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस (14556) दिल्ली तक ही नहीं चलेगी, बल्कि दिल्ली से ऊना (हिमाचल) तक जाएगी। दिल्ली से आगे यह ट्रेन दिल्ली-ऊना एक्सप्रेस 14553 नाम से ऊना के लिए रवाना होगी। स्टेशन मास्टर डीएस दरियाल ने बताया कि टनकपुर से चलकर यह एक्सप्रेस रात 9:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी और फिर दिल्ली में 55 मिनट रूकने के बाद ऊना के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें