फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी का सामान जब्त

Thu, 25 Aug 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
तस्कर पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी ने चेकिंग के दौरान एक स्कूटर से नेपाल में बनी सिगरेट और गुटखा के पैकेट जब्त किए। एसएसबी ने नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहा सामान कस्टम विभाग को सौंप दिया। एसएसबी 57वीं वाहिनी बनबसा स्थित एफ कंपनी कमांडर एसआई हरसुख चौहान के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल विजय पाल, कां. पियूष कुमार, विनोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुमन चौधरी बृहस्पतिवार को सघन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच नेपाल की ओर से आ रहे बजाज चेतक स्कूटर नंबर यूए 03/ 0739 को रोका गया। इसकी तलाशी लेने पर स्कूटर में बड़ी मात्रा में नेपाल में बनी सिगरेट और गुटखा पैकेट मिले। एसएसबी कमांडर ने बताया कि स्कूटर में 240 पैकेट सहारा सिगरेट, 77 पैकेट खुकरी सिगरेट समेत मेघा गुटखा के 4 पैकेट, पुकार गुटखा के 9 पैकेट मिले।

उन्होंने बताया कि टनकपुर के सैलानीगोठ निवासी शादाब खान को सामान और स्कूटर समेत बनबसा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। कस्टम ने पकड़ा गया सामान और स्कूटर सीज किया गया। आरोपी पर कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे छोड़ दिया गया क्योंकि कस्टम एक्ट के तहत पांच लाख रुपये से कम कीमत के सामान पर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें