फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत नगर में जाम लगना हुआ आम

Tue, 13 Jun 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत मुख्य बाजार में मंगलवार को लगे जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
चंपावत। नगर में जाम लगने की समस्या दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रही है। जीआईसी तिराहे, शांत बाजार, खेतीखान तिराहे, मुख्य बाजार और खटकना पुल क्षेत्र में अक्सर लगने वाले जाम के कारण नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जाम लगने के कारण सबसे अधिक दिक्कत पैदल राहगीरों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। यातायात पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों में बनाई गई अस्थायी पार्किग में वाहन खड़ा करने के बजाए मुख्य बाजार में आड़े तिरछे वाहन खड़े किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस की ओर से ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से सजग किए जाने के बाद भी किसी तरह का बदलाव नजर नहीं आ रहा है। नागरिकों ने यातायात पुलिस से जाम न लगे इसके लिए पुख्ता कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें