फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नगर के भैरवा तिराहे पर लगा जाम, राहगीरों को हुई परेशानी

Wed, 01 Apr 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत नगर के भैरवा तिराहे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। नगर में हर रोज लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। जाम लगने से एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग जाता है। जाम के कारण कई बार राहगीरों के लिए भी सड़क पार करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

नगर में भैरवा, टीआरसी, पोस्ट ऑफिस के पाास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं लेकिन पार्किंग स्थल कई बार खाली रहते हैं। लोग दोपहिया से लेकर कार भी सड़क किनारे पार्क करते हैं। बुधवार की सुबह 10 बजे से भैरवा में लंबा जाम लग गया। जाम लगने से वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को परेशान होना पड़ा।
चंपावत नगर में सड़क किनारों पर जगह-जगह वाहन खड़े रहते हैं इसके चलते जाम नगर में प्रतिदिन जाम लगता है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर के व्यापारियों का कहना है कि लोगों को वाहन निर्धारित स्थलों पर व्यवस्थित ढंग से वाहन पार्क करने चाहिए। एनएच पर अक्सर वाहनों का दबाव रहता है। जाम की समस्या रोज की बनी रहती है।
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन सभी को करना चाहिए। एनएच चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के लोगों की लाइफ लाइन है। जाम लगने के चलते कई बार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। - विकास साह, व्यापार संघ अध्यक्ष चंपावत
लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे पार्क करने के बजाए पार्किंग स्थलों पर पार्क करने चाहिए। कई बार पार्किंग स्थल खाली रहते हैं। सबसे अधिक वाहन मुख्य सड़क पर पार्क होते हैं। आंतरिक सड़कों पर भी लोग अनियमित तरीकों से वाहन पार्क करते हैं। - दीपक, चंपावत
वाहन चालकों को नियमों के लिए जागरूकता जरूरी है। पुलिस लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रही है। सड़क किनारे वाहन पार्क करने वालों को पार्किंग स्थलों में वाहन पार्क करने चाहिए इससे यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी। - रेखा यादव, एसपी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें