फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ऑलवेदर पर आवाजाही ठप, एनएच पर होटल कारोबार ठप

Fri, 27 Sep 2024 04:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पिथौरागढ़ एनएच पर सिन्याड़ी में रखा सामान। संवाद
विज्ञापन
रास्ते में छोड़ा सामान
विज्ञापन

चंपावत। कुछ ट्रक चालक सामान सिन्याड़ी में छोड़कर वापस चले गए हैं। बताया जा रहा है कि सामान का किराया टनकपुर-पिथौरागढ़ रूट के हिसाब से तय था। ऐसे में यह सभी ट्रक चालक वाहन रास्ते में छोड़कर चले गए हैं। सड़क खुलने पर अगले राउंड में धारचूला सामान छोड़कर फिर वापस इस सामान को लेने आएंगे। इसे लेकर वाहन चालकों ने संबंधितों से वार्ता करने के बाद सामान एक निश्चित स्थान पर रख दिया है। बताया जा रहा है कि सामान सेना का है।
विज्ञापन


एनएच पर तीसरे दिन भी नहीं हो सका यातायात सुचारू
चंपावत। एनएच पर तीसरे दिन में यातायात सुचारू नहीं हो सका। डेंजर जोन में एनएच के कर्मियों ने ड्रिलिंग का कार्य किया। लगातार पहाड़ी को काटकर मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है, लेकिन जितनी बार पहाड़ी काटी जा रही है। मलबा भी उसी तरह लगातार नीचे गिर रहा है। रैंप बनाने में एनएच के अधिकारियों को सफलता नहीं मिल रही है। इधर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एनएच में चल रहे सुधारात्मक कार्य का जायजा लिया और जल्द मार्ग सुचारू कराने की मांग एनएच के अधिकारियों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें