फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नहीं देंगे पर्यावरण शुल्क

Sun, 19 Jun 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
व्यापारी नहीं देंगे पर्यावरण शुल्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 नगर पालिका द्वारा सफाई के नाम पर लगाए जाने वाले पर्यावरण शुल्क का व्यापारियों ने पुरजोर विरोध किया है। रविवार को व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि व्यापारी पर्यावरण शुल्क के रूप में 100 रुपये मासिक नहीं देंगे। अलबत्ता दुकान के आगे हर व्यापारी कूड़ादान रखेगा और सफाई में पूरा सहयोग करेगा। पर्यावरण शुल्क के मुद्दे पर नामित सभासद और व्यापारी दीपक लारा ने इस्तीफा दिया था।

भगवत सरण राय सहित तमाम व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी समाज लाइसेंस शुल्क, तहबाजारी सहित कई तरह के टैक्स पहले से ही दे रहा है। अब पर्यावरण शुल्क के नाम पर की जाने वाली वसूली व्यापारियों का उत्पीड़न है। व्यापारियों ने इस टैक्स को नहीं देने का दो टूक एलान किया। दीपक लारा के संचालन में हुई बैठक में केसी ओली, नवल जोशी, नरेश गड़कोटी, भगवत कलखुड़िया, गिरीश नरियाल, सनी वर्मा, मयूख चौधरी, नवीन सेलिया, रमेश चंद्र, रतन महर, रमेश थ्वाल, युधिष्ठर गड़कोटी, नवीन तड़ागी, ललित गिरि, उमेश्वर तड़ागी, गोविंद जोशी, सुरेश पंगरिया, सुरेश उप्रेती, कुंदन रावत, अशोक जोशी, खिलानंद पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



पर्यावरण शुल्क पर पहले व्यापारियों ने सहमति जताई थी। अलबत्ता व्यापारियों के नए रूख के बाद इस मसले पर फिर से विचार किया जाएगा। पालिका बोर्ड इस मामले में बैठक कर सर्वानुमति बनाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन

अभिनव कुमार, अधिशासी अधिकारी, चंपावत।

जुलाई से चलेगा सदस्यता अभियान
चंपावत। व्यापार संघ जुलाई से नगर पालिका क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाएगी। तय किया गया कि सदस्यता अभियान के बाद व्यापार संघ अध्यक्ष के चुनाव कराए जाएंगे। फिलहाल व्यापार संघ के कोष में तीन हजार रुपये हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें