फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया जिला पंचायत कर्मियों का विरोध

विज्ञापन
जिला पंचायत कर्मियों के सामने नाराजगी जताते भिंगराड़ा के व्यापारी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
चंपावत। भिंगराड़ा के व्यापारी सोमवार को जिला पंचायत कर्मियों पर भड़क गए। सुविधा दिए बगैर कर वसूलने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने उनका विरोध किया। वहीं जिला पंचायत कर्मियों का कहना था कि वह भिंगराड़ा कर वसूलने के लिए नहीं बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग की रोकथाम के लिए गए थे। चार दुकानों से एक किलो 650 ग्राम पॉलीथिन बरामद हुई। सभी दुकानदारों पर कुल 1300 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

भिंगराड़ा के दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत के कुछ कर्मी प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग की आड़ में दुकानदारों की मौजूदगी के बगैर दुकान में घुस गए। बिना किसी की मौजूदगी के चेकिंग कर पॉलीथिन बरामदगी दिखा दी गई। व्यापारियों ने कहा कि जिला पंचायत यहां पथ प्रकाश, सफाई व्यवस्था और रास्तों की मरम्मत के बगैर पहले भी लाइसेंस शुल्क सहित कई तरह के कर वसूलती है।
इसे लेकर व्यापारियों और जिला पंचायत कर्मियों की नोकझोंक भी हुई। गणेश गिरि, कमल भट्ट, विपिन भट्ट, नंद किशोर भट्ट सहित अन्य व्यापारियों ने पूरे मामले को जिला पंचायत अध्यक्ष के सम्मुख उठाने की बात कही है।
विज्ञापन

वहीं जिला पंचायत के कर निरीक्षक तुलसी प्रसाद भट्ट का कहना है कि जिला पंचायत कर्मियों ने व्यापारियों के साथ किसी तरह की अभद्रता नहीं की है बल्कि पॉलीथिन की चेकिंग की गई जिसमें चार दुकानों से पॉलीथिन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें