फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक बर्खास्त, परिचालक और दूसरा चालक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सोशल मीडिया पर रोडवेज बस से तेल चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद रोडवेज प्रशासन ने आरोपी चालक को बर्खास्त कर दिया है जबकि परिचालक एवं एक अन्य चालक को निलंबित कर दिया गया है। मामला टनकपुर डिपो की लुधियाना पहुंची बस का है जिससे लुधियाना बस अड्डे के पास से तेल चोरी करते हुए का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

टनकपुर डिपो की लुधियाना पहुंची बस (यूके 04पीए-1135) से तेल चोरी करते हुए का किसी ने वीडियो बनाकर शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस पर रोडवेज के जीएम ने टनकपुर डिपो के एआरएम को संबंधित बस चालक-परिचालक पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एआरएम केएस राणा ने बताया कि बस के चालक-परिचालक से पूछताछ की गई जिसमें दोष सिद्ध होने पर चालक भगवान सिंह राणा को बर्खास्त कर दिया गया जबकि इस बस के परिचालक रिंकू कांडपाल एवं दूसरे चालक कुलदीप सिंह को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें