फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वित्तीय वर्ष में खुलेगा चंपावत में बांट, माप कार्यालय

Fri, 17 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
व्यापारियों ने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। जिले के व्यापारियों के लिए खुशखबरी है। इस वित्तीय वर्ष में चंपावत में बांट, माप कार्यालय अस्तित्व में आ जाएगा। विभाग की ओर से शिविर लगाकर बांट मापन किया जाता था, अथवा व्यापारियों को इसके लिए पिथौरागढ़ जाना पड़ता था। कार्यालय की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को व्यापारियों का शिष्टमंडल विधि माप विज्ञान की वरिष्ठ निरीक्षक शांति भंडारी से मुलाकात की। व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, उपाध्यक्ष दीपक तड़ागी लारा, कैलाश अधिकारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिला मुख्यालय में नियमित कार्यालय खोलने की मांग की।
विज्ञापन


वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में चंपावत में कार्यालय शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि छह माह पूर्व इस संबंध में डीएम को पत्र लिखकर विकास भवन में चार कक्षों की डिमांड की गई थी, लेकिन विकास भवन में जगह न होने से अब छतार पेट्रोल पंप के पास प्राइवेट भवन में कार्यालय खुलेगा। शुरुआत में यहां व्यवस्था के तहत एक निरीक्षक, एक लिपिक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। बाद में पद सृजित किए जाएंगे। इस दौरान सहायक नियंत्रक जीएस रावत ने बताया कि तीन माह पूर्व प्रस्तावित कार्यालय स्थल का निरीक्षण भी किया जा चुका है।


चंपावत। जिला मुख्यालय में बांट माप विभाग की ओर से शिविर लगाकर व्यापारियों के तराजू, बांट, कपड़े की दुकान में काम आने वाले मीटरों की जांच की और उनमें मुहर लगाई। तीन दिन तक चलने वाले शिविर के पहले दिन बृहस्पतिवार को 80 बांट, तराजू को रिन्यू कर मुहर लगाई गई। विधि माप की वरिष्ठ निरीक्षक शांति भंडारी के नेतृत्व में लगाए गए शिविर में बताया गया कि इलेक्ट्रिक तराजू को एक साल में और मैनुअल तराजू को दो साल में रिन्यू करवाना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 मार्च को बाराकोट में लगाए गए शिविर में 60 तराजुओं, बांट की जांच की और मुहर लगाकर उन्हें रिन्यू किया गया। वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि चंपावत में तराजू और बांट की मरम्मत का लाइसेंस बनाने का ठेका हरीश चंद्र शर्मा को और विक्रेता का लाइसेंस मां पूर्णागिरि स्केल्स को सौंपा गया है। उन्होंने सभी व्यापारियों से 18 मार्च तक चलने वाले शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इस दौरान मनोज सिंह रक्षपाल, डीएस दानू, हरीश निर्खुपा आदि ने बांट, तराजू की जांच करा मुहर लगाने में सहयोग किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें