फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली मालिकों ने 15 को आत्मदाह की चेतावनी दी

Thu, 11 Jan 2018 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
तहसीलदार पूनम पंत को ज्ञापन सौंपते ट्रैक्टर मालिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रालियों का व्यावसायिक पंजीकरण कराने के बाद भी खनिज निकासी की अनुमति नहीं देने से परेशान ट्रैक्टर मालिकों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 15 जनवरी को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शारदा से खनिज निकासी की अनुमति देने की मांग की है।

बृहस्पतिवार को तहसीलदार पूनम पंत के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में ट्रैक्टर मालिकों ने कहा कि अन्य नदियों से खनिज निकासी की भांति शारदा नदी से भी ट्रैक्टर-ट्रालियों से खनिज निकासी की अनुमति की उम्मीद पर उन्होंने बैंकों से ऋण लेकर ट्रैक्टर खरीदे और उनका व्यावसायिक पंजीकरण भी कराया है, लेकिन शक्तिमान ट्रक मालिकों के विरोध पर प्रशासन ने उन्हें खनिज निकासी की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण उनके ट्रैक्टर खड़े हैं और वे बैंकों के ऋण की किश्तें भी अदा नहीं कर पा रहे हैं। ऋण अदायगी के लिए बैंकों द्वारा लगातार बनाए जा रहे दबाव से मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान हो गए हैं। उन्होंने आगाह किया है कि यदि ट्रैक्टर-ट्रालियों से खनिज निकासी की अनुमति नहीं दी गई तो वे 15 जनवरी को किसी भी वक्त आत्मदाह कर लेंगे। ज्ञापन देने वालों में चंदन सिंह, पवन पांडेय, दीपक जोशी, सुरेश सिंह महर, गणेश चंद, संजय रावत आदि शामिल हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें