फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिमटा लगा ट्रैक्टर पलटा, चार मजदूर घायल

Sat, 15 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
न निगम के लकड़ी डिपो में लट्ठों का ढुलान करते वक्त पलटा चिमटा लगा ट्रेक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन निगम के लकड़ी डिपो संख्या तीन में लट्ठों के ढुलान के वक्त अचानक चिमटा (लट्ठे ढोने का उपकरण) लगे ट्रैक्टर के पलटने से चार मजदूर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रभागीय विपणन प्रबंधक ने हादसे की विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह लकड़ी डिपो में लट्ठों को चिमटा लगे ट्रैक्टर से ढुलान किया जा रहा था कि अचानक एक्सल टूटने से ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से न्यूरिया पीलीभीत निवासी फैयाज अहमद (40) पुत्र कल्लू, जुम्मा (40) पुत्र कल्लू, इबरार अहमद (37) पुत्र अजगर हुसैन और बाबू (42) पुत्र छोटे घायल हो गए। इन्हें 108 वाहन से संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. एचएस ह्यांकी ने बताया कि पैर पर गंभीर चोट होने और अस्पताल में हड्डी रोग चिकित्सक न होने के कारण घायल फैयाज अहमद को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि तीन अन्य घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इधर, वन निगम के विपणन प्रबंधक महेश चंद्र आर्या ने बताया कि फिलहाल घायल मजदूरों का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने हादसे की विभागीय जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें