फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि दर्शन और शारदा में राफ्टिंग का भी मजा ले रहे पर्यटक

विज्ञापन
टनकपुर में शारदा की लहरों में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते दिल्ली से आए पर्यटकों का दल। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नए साल में सैर सपाटे के लिए दूर-दराज से आए पर्यटक शारदा की लहरों में रिवर राफ्टिंग का भी खूब लुत्फ उठा रहे हैं। नए साल के दूसरे दिन भी काफी संख्या में श्रद्धालु मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन और पहाड़ की वादियों का आनंद उठाने पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच इस बार मां पूर्णागिरि धाम में साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए आयोजित होने वाले मेले की अनुमति मिलने पर राज्य से बाहर पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, लखनऊ, दिल्ली, मुरादाबाद समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए पहुंचे। 31 दिसंबर की शाम से शुरू हुई देवी मां के धाम में श्रद्धालुओं की चहल-कदमी नए साल के दूसरे दिन भी जारी रही। साल के इन शुरूआती दिनों में लोग पूर्णागिरि दर्शन के साथ ही शारदा की लहरों में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ और पहाड़ की खूबसूरत वादियों का आनंद उठाने भी आ रहे हैं।
बूम स्थित रिवर राफ्टिंग केंद्र लाइफ इज एडवेंचर के प्रबंधक विनय अरोरा उर्फ मौनी बाबा ने बताया कि नए साल के मेले मेें काफी संख्या में पर्यटक रिवर राफ्टिंग का भी मजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया नए साल के पहले दो दिनों में उनके केंद्र में करीब 70 पर्यटकों ने कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। ऐसे ही बूम राफ्टिंग केंद्र के माध्यम से भी काफी पर्यटक राफ्टिंग का मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें