फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनलेख से नौनचूला तक विकसित होगा पर्यटन का ट्रैक रूट

Mon, 26 Jun 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत की उंची चोटी पर स्थित नौनचूला मंदिर तक बनेगा ट्रैक रूट।
विज्ञापन
सतीश जोशी सत्तू
विज्ञापन

चंपावत। पर्यटन विकास विभाग की ओर से जिले में पर्यटकों की सुविधा के लिए बनलेख से नौनचूला तक ट्रैक रूट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से 15 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके सापेक्ष जिला योजना में पहले चरण में विभाग को आठ लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित बनलेख से करीब पांच किमी दूरी की खड़ी चढ़ाई में नौनचूला मंदिर स्थित है। इस क्षेत्र में पर्यटन स्थल के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए योजना के क्रियान्वयन से नए पर्यटक स्थल का विकास होगा। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से टै्रक रूट का सीमांकन कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। इसके अलावा लोहाघाट विकासखंड के सीमांत डुंगरालेटी के नागार्जुन धाम और नघरूघाट में जिला योजना के तहत दस लाख रुपये की लागत से पैदल मार्ग और मेला स्थल का विकास भी किया जाएगा।
विज्ञापन


साहसिक खेल केंद्र टनकपुर का होगा विस्तारीकरण
चंपावत। पर्यटन विकास विभाग की ओर से जिले में साहसिक खेलों को बढ़ावा दिए जाने को लेकर जहां पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जा रही है। वहीं टनकपुर में स्थित साहसिक खेल केंद्र का विस्तारीकरण किया जा रहा है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि स्थानीय बेरोजगारों को स्वरोजगार हासिल करने के लिए खेल केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। साहसिक खेल केंद्र के विस्तारीकरण के लिए जिला योजना में 10 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। संवाद
विज्ञापन


ऐतिहासिक मेला स्थलों का होगा विकास
चंपावत। जिले में पर्यटन विकास योजना के तहत ऐतिहासिक महत्व के मेला स्थलों का विकास किया जाएगा। इसमें बाराकोट विकासखंड के रैघाड़ी के ऐतिहासिक मेला स्थल बुरोला और बाराकोट का ऐतिहासिक धटकू मेला स्थल शामिल है। इन दोनों ही मेला स्थलों में 16 लाख की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें