फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग:

विज्ञापन
चंपावत के चल्थी में राष्ट्रीय राजमार्ग में आए मलबे को हटाती जेसीबी मशीन। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों में मलबा आने के कारण बाधित हो गया। लीसा डिपो, बाराकोट, धौन, अमोड़ी, बेलखेत, चल्थी, सूखीढांग आदि स्थानों में रुक-रुक कर हो रहे भूस्खलन ने वाहनों की राह रोक ली। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के कर्मचारियों के अलावा निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से जेसीबी और पोकलेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हो पाया। भारी बरसात के कारण दुबचौड़ा ग्राम पंचायत में हनुमान मंदिर और धर्मशाला खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को लीसा डिपो के समीप सुबह छह बजे मलबा आने से राजमार्ग करीब एक घंटे तक बाधित रहा। इसके अलावा बाराकोट में सुबह 7.40 में अवरुद्ध सड़क को 8.30 में खोला जा सका। उधर, बेलखेत में रात साढ़े दस बजे से बंद मोटर मार्ग को सुबह छह बजे खोला गया।
अमोड़ी-चांदपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की छह सड़कें हुई बंद
चंपावत। बारिश के कारण जिले में अमोड़ी-चांदपुर मोटर मार्ग सहित छह सड़कें बंद हैं। जिन्हें समाचार लिखे जाने तक खोला नहीं जा सका है। ग्रामीण क्षेत्र की खटोली-मल्ली वैला, धौन-सल्ली, बाराकोट-कोठेरा, धूनाघाट-भिंगराड़ा-खरही, धौन-दियूरी, डुंगरा-कोठेरा सड़कें बंद हैं। अमोड़ी-चांदपुर सड़कें में तो पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

खटोली में लाइन के उपर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप
चंपावत। जिले के खटोली में भारी बरसात के बीच पेड़ के बिजली के लाइन पर गिरने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों की ओर से तत्काल इसकी सूचना विभागीय कर्मचारियों को दी गई। जिसके बाद विभागीय टीम क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत में जुट गई है।

चंपावत जिले की अमोड़ी-चांदपुर सड़क में भूस्खलन से पैदल चलना हुआ मुश्किल।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें