फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश ने कचहरी और ठाड़ाढूंगा वार्ड में मचाई तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में बृहस्पतिवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में तबाही मचाई। बारिश का पानी कई घरों में घुसने से लोग रात भर जागते हुए घरों से बाहर पानी फेंकते रहे। बारिश के कारण कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सूचना मिलने पर चेयरमैन गोविंद वर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। चेयरमैन ने एसडीएम को पत्र भेजकर प्रभावित लोगों को सहायता देने की मांग की है। भारी बारिश से कचहरी वार्ड के शंकर राय की मकान की दीवार गिरने से उनका मकान लटक गया है, मकान के मलबे से त्रिलोक सिंह ढेक के आंगन में खड़ी बाइक, सीढ़ी ओर कुएं का जेट पंप क्षतिग्रस्त हो गया। ठाड़ाढुंगा वार्ड में जगदीश कलौनी के आवासीय मकान की दीवार ध्वस्त होने से मकान खतरे की जद में आ गया है, कचहरी वार्ड के लक्ष्मण बिष्ट की सुरक्षा दीवार, कमला पुनेठा की सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई। बारिश के चलते नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें