फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर-बनबसा में मूसलाधार बारिश

Tue, 08 Aug 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर किरोड़ा पुल के नीचे होता कटाव। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। मंगलवार को पहाड़ में दिनभर बारिश नहीं हुई लेकिन शाम को मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में मूसलाधार बारिश हुई। कुछ जगह जलभराव की नौबत आई। हालांकि टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग दिनभर खुला रहा। जिले की दो ग्रामीण सड़कें खटोली मल्ली-वैला और धौन-बड़ौली अभी भी बंद हैं। संवाद
विज्ञापन


खतरे की जद में किरोड़ा पुल
चंपावत। मैदान से पहाड़ को जोड़ने वाले टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के शुरुआती बिंदु पर स्थित किरोड़ा पुल खतरे की जद में आ गया है। किरोड़ा नाले के अपस्ट्रीम में अधिक मात्रा में पानी आने से खतरा पैदा हो गया है। इससे टनकपुर की ओर कटाव होने का खतरा है। हालात को देखते हुए प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग के ईई को सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

चंपावत जिले में बारिश का आंकड़ा (मिमी में)
चंपावत: 4
बनबसा: 30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें