जिला मुख्यालय में लडवाल फाउंडेशन और स्वत्थान संस्था की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र लडवाल की अध्यक्षता और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. बीसी जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल गर्ब्याल, विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित आदि ने प्रतिभाओं को चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इंटर में प्रथम स्थान पर आने वाले को 51 हजार, दूसरे स्थान पर आने वाले को 21 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले को 11 हजार रुपये की धनराशि दी गई।
हाईस्कूल में यह धनराशि 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये रही। कार्यक्रम में शरद जोशी, गणेश रौतेला, दिनेश जोशी, सुनीता लडवाल, प्रो.बीडी सुतेड़ी, कर्नल सुरेश अधिकारी, अंशुल बिष्ट, बीडी ओली, अमरनाथ वर्मा,दिनेश पांडेय, डीडी जोशी, महेश ढेक, प्रहलाद मेहता, उदय साह, बीडी राय, मदन महर, गोविंद सामंत, हिमेश कलखुडिय़ा, पूरन कठायत, राजेंद्र गहतोड़ी, निधि सक्सेना, बीडी फुलारा, प्रकाश कार्की, ब्रजेश बहादुर, इंद्र सिंह बोहरा, महेंद्र बोहरा सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये छात्र-छात्राएं सम्मानित हुए
इंटर बोर्ड परीक्षा : जीआईसी अमोड़ी के हीराबल्लभ भट्ट, विद्यामंदिर लोहाघाट की कीर्तिका जोशी, माडर्न इंटर कॉलेज के हिमांशु ओली, विद्या मंदिर चंपावत के हिमांशु गहतोड़ी, रोहित जोशी और विभा गौतम, विद्या मंदिर लोहाघाट की संध्या बगौली और गोपाल सिंह।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा : विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंपावत के हरीश सिंह, लोहाघाट के अनीष यादव, अंकित भट्ट, टनकपुर के साहिल सिंह, माडर्न कॉलेज के अशरफ अंसारी और लोहाघाट के अमित पांडेय।
इन प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया
जीआईसी अमोड़ी के प्रधानाचार्य आत्माराम त्यागी।
विवेकानंद विद्यामंदिर चंपावत के प्रधानाचार्य डॉ. मदन पाल।
विवेकानंद विद्यामंदिर लोहाघाट के प्रधानाचार्य जगदीश पांडेय।
विवेकानंद विद्यामंदिर टनकपुर के प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय।
मार्डन इंटर कालेज की प्रधानाचार्या ममता पांडेय।