फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीकर ने दैवी आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया

Mon, 20 Apr 2015 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल का कहना है कि इस वर्ष हो रही बेमौसमी वर्षा, ओलावृष्टि, हिमपात ने राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को झकझोर दिया है। इस समय आपदा से आहत किसानों को सरकार की ओर से बहुत बड़े सहारे की आवश्यकता है। केंद्र सरकार की ओर से अभी तक इस दिशा में कोई दिशा निर्देश न मिलने से किसान असमंजस की स्थिति में हैं। सोमवार को देवीधुरा क्षेत्र के भ्रमण पर आए स्पीकर ने कनवाड़ समेत अन्य गांवों में दैवी आपदा से हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कनिष्ठ प्रमुख हयात सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान दान सिंह राणा, बिशन सिंह चम्याल, प्रेम सिंह राणा, पूरन सिंह आदि कई लोगों ने उन्हें आपदा से हुई क्षति की जानकारी दी। पुलिस और प्रशासन की ओर से एसडीएम जेएस राठौर, एएसडीएम निर्मला बिष्ट, सीओ केएस रौतेला ने उनका स्वागत किया। स्पीकर टीका सिंह राणा की पुत्री की शादी में भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें