टनकपुर के उप जिला अस्पताल का जायजा लेते सीडीओ डॉ. जीएस खाती। स्रोत: सूचना
टनकपुर (चंपावत)। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने उप जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट समेत अन्य चिकित्सा सुविधा को लेकर मरीजो और तीमारदारों से संवाद किया। उनके फीडबैक पर अधिकारियों को और अधिक बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए।
शनिवार को सीडीओ ने सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल के साथ उप जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, डायलिसिस यूनिट की कार्यप्रणाली को देखा। डायलिसिस ऑपरेटर ने उनको अवगत कराया कि 40 मरीजों को डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा चुकी है। प्रतिदिन दो मरीजों का नियमित रूप से डायलिसिस किया जा रहा है। सीडीओ ने भर्ती मरीजों और तीमारदारों से संवाद कर चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और जनहितकारी बनाने के लिए निरंतर निगरानी और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।