फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर स्टेडियम ए, लोहाघाट के बीच खिताबी भिड़ंत आज 

Mon, 28 Aug 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता में गेंद को कब्जे में करने का प्रयास करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यान चंद जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में यहां अंडर 17 आयु वर्ग की नाइन ए साइड जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता चल रही है। इसमें टनकपुर स्टेडियम ए और लोहाघाट ने सेमीफाइनल मुकाबला जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

प्रतियोगिता की खिताबी भिड़ंत मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगी। सेमीफाइनल मुकाबलों का शुभारंभ नगर पालिका में विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि, भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश प्रजापति ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। पहले सेमीफाइनल में टनकपुर स्टेडियम ए, लोहाघाट बी के मध्य मुकाबला हुआ। इसमें स्टेडियम ए ने लोहाघाट को 8-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर स्टेडियम की ओर से सुमित ठाकुर ने तीन, सचिन सिंह ने दो, मयंक देव, विशाल रावत, रोहित कुमार ने एक-एक गोल किए। दूसरे सेमीफाइनल में लोहाघाट ए ने चंपावत की टीम को 1-0 से हराया। लोहाघाट की ओर से योगेश सिंह ने गोल किया। मैच के रेफरी सतीश जोशी, गौरव पंत, रोहित रजवार थे। टेक्निकल टेबल का जिम्मा अजय अधिकारी ने निभाया। सेमीफाइनल मुकाबलों से पहले हुए मैचों में लोहाघाट बी ने सैलानीगोठ को, लोहाघाट ए ने स्टेडियम बी को हराया। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा। वहां लक्ष्मण सिंह पाटनी, चंद्रशेखर ओली, रचित वल्दिया, प्रकाश जोशी, हरिकेश गिरी, अंशुल गुप्ता, कमल सिंह बोरा, मोहन सिंह, जगदीश प्रसाद आदि थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें