फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से टनकपुर-बनबसा में 18 घंटे बिजली गुल रही

Thu, 22 Jun 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
झालर में गिरा आम का पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार शाम बारिश के साथ आए अंधड़ से गिरे पेड़ों से जहां टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के लोगों को गर्मी में करीब 18 घंटे बिजली आपूर्ति से वंचित रहना पड़ा, वहीं टनकपुर के वर्मा लाइन कालोनी से लगी मनिहारगोठ ग्रामसभा में पेड़ की भारी-भरकम टहनी गिरने से एक व्यक्ति का झाला और उसमें रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदली और अंधड़ के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अंधड़ आते ही शाम करीब छह बजे टनकपुर-बनबसा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग के अवर अभियंता परमिंदर सिंह ने बताया कि गढ़ीगोठ और लोहियाहेड पावर हाउस के बीच कई जगहों पर पेड़ गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। बारिश के कारण लाइन दुरुस्त करने का काम नहीं किया जा सका। बृहस्पतिवार की सुबह से क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया गया। दोपहर करीब बारह बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। बारिश में कुछ देर तक मौसम में ठंडक रही, लेकिन बारिश रुकने के बाद उमस बढ़ने और बिजली न होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर अंधड़ से मनिहारगोठ में इशरार अहमद पुत्र रहमुली नामक व्यक्ति के झाले पर आम के पेड़ की भारी-भरकम हटनी गिरने से झाला एवं अंदर रखी स्कूटी, साइकिल और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। गनीमत रही कि घटना के वक्त झाले के अंदर कोई नहीं था, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें