फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 60 रुपये प्रति किलो पहुंचे टमाटर के दाम

Wed, 10 Jun 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
नगर बाजार में फल और सब्जियों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। नगर के फल और सब्जी बाजार में पिछले कुछ दिनों से खाद्य उत्पादों के दाम बढ़ गए हैं। सेब, पपीता, टमाटर और प्याज के भाव बढ़ने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

टमाटर का दाम 40 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो हो गया है। प्याज भी 30 रुपये से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। फल विक्रेता बलवंत सिंह और डूंगर देव ने बताया कि सेब का 250 से बढ़कर 300 रुपये प्रति कि पहुंच गया है, इसमें 50 रुपये की वृद्धि हुई है। इसी तरह, पपीता 60 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। उन्होंने कहा कि परिवहन लागत बढ़ने से भी दाम प्रभावित हुए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच यह मूल्य वृद्धि उनके घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें