फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगालीचौड़ गांव में मतदाताओं को वीवीपैट की जानकारी दी

Mon, 31 Dec 2018 12:07 AM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
दिगालीचौड़ में अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत लोगों को मातृ शक्ति के सम्मान की रक्षा के लिए शपथ दिलाते सीडीओ, डीएफओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे दूरस्थ दिगालीचौड़ गांव में अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत महिला सुरक्षा कार्यक्रम के साथ मतदाताओं को जागरूक किया गया। मतदाता जागरूक (स्वीप) कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जीवन कलौनी ने मतदाताओं को वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन और इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जानकारी दी।
विज्ञापन


एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि वीवीपैट मशीन के जरिए मतदाता अपने वोट की पुष्टि कर सकता है। वीवीपैट मशीन वोटर को सात सेकेंड तक उसके द्वारा दिए गए वोट को दिखाता है। इसके अलावा उन्होंने महिला सुरक्षा और महिला स्वरोजगार को भी प्रेरित किया गया।  
 
39 महिलाओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली  
नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ गांव में अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर लांच किया गया। चंपावत के सीडीओ एसएस बिष्ट और प्रभागीय वनाधिकारी कुबेर सिंह बिष्ट ने पोस्टर लांच किया। बाद में 39 ग्रामीण महिलाओं को नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को नई ताकत और आत्म विश्वास मिलेगा। वहां एसडीएम आरसी गौतम, बाल विकास अधिकारी कमला मर्तोलिया, जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित सहित तमाम लोग मौजूद थे। महिलाओं ने कहा कि वे नारी सशक्तिकरण के लिए दूरदराज के गांवों में लोगों को जागरूक करेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें