चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार 16 मई को जनपद चंपावत के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर 01:10 बजे जीआईसी देवीधुरा खेल मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके उपरांत वह सड़क मार्ग से सीधे मां वाराही मंदिर देवीधुरा के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रसिद्ध धार्मिक व आस्था के केंद्र मां वाराही धाम मंदिर परिसर में संचालित विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।