फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा नदी के जल स्तर में हल्की बढ़ोतरी, 12,309 क्यूसेक दर्ज

Fri, 15 May 2026 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उच्च हिमालयी क्षेत्र में गर्मी से बर्फ पिघलने और बारिश से शारदा नदी के जल स्तर में हल्की बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे शारदा नदी का जल स्तर 12,309 क्यूसेक दर्ज हुआ। शारदा बैराज कंट्रोल रूम ने बताया कि सर्दी के मौसम में हिमालयी नदी का जल स्तर न्यूतम हो जाता है। अप्रैल माह तक इसका असर रहा। मई में गर्मी तेज होते ही बर्फ पिघलने लगी है, साथ ही हिमालयी क्षेत्र में बारिश भी हो रही है। इससे, शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे 13,792 क्यूसेक दर्ज हुआ था। जल स्तर बढ़ने पर शारदा नदी के जल पर निर्भर बिजली घरों में बिजली उत्पादन भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें