फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आज राधे रानी चली बृजनगरी, धूम मची है...

Wed, 19 Feb 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर में बैठकी होली की धूम मची है। होल्यारों ने परंपरागत होली गीतों का गायन किया। मंगलवार देर रात डाॅ. विनोद जोशी के आवास पर डाॅ. पंकज उप्रेती ने श्याम सुंदर तोरे मुंह की गारी... की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

हल्द्वानी निवासी आचार्य धीरज उप्रेती ने तबले पर संगत दी। गोपाल दत्त गहतोड़ी ने बीतत रैन गिनत हम तारे, किशोर खर्कवाल ने आज राधे रानी चली बृजनगरी, धूम मची है। इस दौरान डाॅ. जितेंद्र जोशी, हेम कलखुड़िया, विजय बिष्ट, बसंत राय, मनोज, सतीश भट्ट, गणेश जोशी आदि ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें