फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ेगी भीड़

Wed, 30 Dec 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीते साल की विदाई के साथ नववर्ष के स्वागत के लिए मां पूर्णागिरि धाम में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ेगी। प्रशासन ने सुरक्षा समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूर्णागिरि धाम के अलावा खिलबितिया और ब्यानधूरा मंदिर में भी थर्टी फर्स्ट मानाने वालों का तांता रहेगा।
विज्ञापन

पूर्णागिरि मंदिर में मां के दर्शनों से नए साल की शुरुआत को लेकर हर वर्ष यहां दूर दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। बृहस्पतिवार दोपहर से ही पूर्णागिरि में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि पूर्णागिरि क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के अलावा पेयजल व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई हैं। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि व्यवस्था और सुरक्षा कि लिए मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स मंगाया गया है। टनकपुर-बनबसा और ठुलीगाड़ में तैनात फोर्स के अलावा जिले से 5 उप निरीक्षक, 25 कांस्टेबल  और 5 महिला कांस्टेबल मांगा गया है। मुख्यालय आने वाला फोर्स बृहस्पतिवार की सुबह पहुंच जाएगा। टनकपुर से लगी नेपाल सीमा के साथ ही नगर में सघन चेकिंग की जाएगी। पूर्णागिरि मार्ग पर यात्रियों के वाहन की चेकिंग के लिए पुलिस टीम गठित की गई है, जो मांस और मदिरा ले जाने वालों की धरपकड़ करेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें