उत्तर भारत का सुविख्यात पूर्णागिरि मेला सोमवार को संपन्न हो गया है। समापन मेला अधिकारी जिला पंचायत के एएमए शेर सिंह परगांई और मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोगियों का आभार जताते हुए आने वाले समय में और बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने का संकल्प लिया है।
ॉ
गत 5 मार्च से 100 दिनों तक चले मेले में इस बार हालांकि श्रद्धालुओं की आवाजाही गत वर्षों से कम रही। ठुलीगाड़ कैंप कार्यालय में आयोजित समापन समारोह में मेला अधिकारी परगांई ने कहा कि शासन-प्रशासन और सयहोगी संस्थाओं के सहयोग मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। आने वाले समय में मेले को और भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा। मंदिर समिति अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी सुविधाएं हटने के बाद मंदिर समिति यात्रियों को अपने स्तर से पथ प्रकाश, सफाई और सुरक्षा की सुविधा मुहैया कराएगी। इसके लिए समिति ने अपने स्वयंसेवक तैनात किए है। इस मौके पर पूर्णागिरि व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन पांडेय, भैरव दत्त पांडेय, मोहन पांडेय, महेश पांडेय, राजू तिवारी, नेत्रबल्लभ तिवारी, गिरीश पांडेय, नाथ पांडेय, विशन सिंह महर, पान सिंह महर, प्रकाश पांडेय, हरीश तिवारी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत के लिपिक विजय उप्रेती, जेई नंदकिशोर उप्रेती आदि मौजूद थे।