फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हुई गोष्ठी

Thu, 07 Apr 2016 10:54 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
तंबाकू जान लेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल में हुई गोष्ठी में मुख्य चिकित्साधिकारी डा.विनोद टोलिया ने डायबिटीज के कारण और रोकथाम की जानकारी दी। कहा कि मौजूदा दौर की जीवनशैली, खानपान के प्रति लापरवाही और शारीरिक व्यायाम से दूरी इस रोग की मुख्य वजह है।
विज्ञापन


संचालन करते हुए रेडक्रॉस के जिला सचिव डा. आरके जोशी ने कहा कि डायबिटीज की वजह से शरीर के अंगों के खराब होने के साथ ही हार्ट अटैक, किडनी फेलियर, अंधता, आंत्ररोग, तंत्रिका तंत्र में खराबी आदि समस्या पैदा होती है।

संतुलित भोजन और नियमित एक्सरसाइज से इससे निपटा जा सकता है। गोष्ठी में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, सभासद नंदन तड़ागी, उदयन इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक दीपक जोशी, डा.राकेश, डा.आरपी खंडूरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें