फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू प्रतियोगिता : राकेश, गोकुल बने नंबर वन

Wed, 23 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
तंबाकू निषेध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। वर्ल्ड लंग फाउंडेशन की ओर से तंबाकू सेवन-एक यात्रा मृत्यु की ओर विषय पर भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता हुई। गोष्ठी में राज्य समन्वयक प्रदीप सिंह नेगी ने तंबाकू से होने वाले नुकसान बताए। भाषण प्रतियोगिता में सिप्टी जीआईसी के राकेश सिंह, चित्रकला प्रतियोगिता में कफड़ा राजकीय हाईस्कूल के गोकुल प्रसाद जीते।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में काकड़ जीजीआईसी की कुसुम गोस्वामी, मध्य गंगोल जीआईसी की सोनी देव, चित्रकला प्रतियोगिता में लोहाघाट जीजीआईसी की निकिता राय विजयी रहे। शिक्षक राम सुंदर, अशोक खर्कवाल, डीएन भट्ट, बीना चौधरी, हीराबल्लभ पांडेय, चंदन पुजारी निर्णायक थे। प्रतियोगिता के संचालन में शिक्षक सुरेश राम आर्य, भुवन शर्मा आदि अध्यापकों ने सहयोग किया।

इस दौरान राज्य समन्वयक प्रदीप नेगी ने अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड भूषण से सम्मानित किए गए सिप्टी जीआईसी के संस्कृत प्रवक्ता सामश्रवा आर्य का सम्मान करते हुए उनके योगदान को प्रेरणाप्रद बताया गया। जीआईसी के प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश गहतोड़ी की अध्यक्षता में शिक्षक घनश्याम पांडे ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें