टनकपुर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली जागरुकता रैली। संवाद
चंपावत/टनकपुर। चंपावत में पीएमश्री जीआईसी विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। शनिवार को सीएमओ डॉ. देवेश चौहान की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएमओ ने बताया कि धूम्रपान का असर सिर्फ शरीर पर ही बुरा असर नहीं डालता बल्की, इससे मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। तंबाकू के इस्तेमाल से हृदय रोग, कैंसर, फेफड़ें की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यहां प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट, एनएचएम के गौरव पांडे आदि मौजूद रहे।
टनकपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरुरूकता अभियान के तहत विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नगर पालिका से सरकारी अस्पताल तक जागरूकता रैली निकाली गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत की अध्यक्षता और पीएलवी अर्जुन सिंह और बिजेंद्र अग्रवाल के संचालन में हुई विचार गोष्ठी में एसआई रवि जोशी, सीएमएस डाॅ. घनश्याम तिवारी, जीबी पंत फाउंडेशन के नवीन चंद पंत, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नवल किशोर तिवारी, एडवोकेट सुनीता भट्ट, पालिका ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, पीएलवी सोनी सिंह, अपार संस्था की काउंसलर शांति बिष्ट, पीएवी बिजेंद्र अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए।