फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शून्य लागत में बनाई गई टीएलएम काफी सराही गई

विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किए गए शिक्षक शिक्षिकाएं। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अरविंदो सोसाइटी की पहल पर शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के तहत बीआरसी लोहाघाट में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें पाटी, बाराकोट और लोहाघाट विकास खंडों के करीब 50 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य अतिथि सीईओ आरसी पुरोहित, विशिष्ट अतिथि डीईओ बेसिक सत्यनारायण और उप शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ.मंजू बाला के संचालन और मुख्य आयोजक अरविंदो सोसायटी के डिवीजन हेड विकास पाठक, बागेश्वर के जिला समन्वयक प्रभात चंदोला के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शनी में शिक्षक शिक्षिकाओं की ओर से शून्य लागत में बनाई गई टीएलएम काफी सराही गई। इस दौरान शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मिशन शिक्षण संवाद चंपावत के जिला संयोजक शंकर सिंह अधिकारी, भगवती भट्ट, किरन पंगरिया, चंचल सिंह, राजेंद्र सिंह धौनी, निर्मला गोस्वामी, गीता पुनेठा सहित कई शिक्षक शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें