फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डेंगू रोग से बचाव के बताए उपाय

Sat, 15 Jul 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर अस्पताल में कर्मियों को डेंगू की जानकारी देते डा. वीके जोशी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर स्थित उप जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय बैक्टीरिया जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित कर डेंगू की रोकथाम के बारे जानकारी दी गई। प्रभारी सीएमएस डाॅ. वीके जोशी ने स्वास्थ्य कर्मियों को डेंगू रोग फैलने और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


डाॅ. जोशी ने बताया कि इस मौसम में लोगों को पूरे कपड़े पहनने, पानी एक जगह जमा न होने देने, बर्तनों को ढक कर रखने, खाने पीने को स्वच्छ पानी का प्रयोग करने, कीटनाशकों का नियमित छिड़काव कारने, मच्छरदानी का उपयोग करने, पानी टंकियों को ठीक से ढकने को कहा गया। डेंगू होने पर पपीते के पत्तों का जूस, नारियल पानी और हल्दी का सेवन करने को कहा जाए। वहां डाॅ. ललित मोहन रखोलिया, लैब तकनीशियन प्रभात कुमार, मोहित गड़कोटी, फार्मासिस्ट, जेएस कुंवर, महेश भट्ट, बीबी पंत, राजवीर सिंह, ज्योति जोशी आदि थे। संवाद

...................
शिविर में 61 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

चंपावत। होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग की ओर से गोरलचौड़ वार्ड में चिकित्सा शिविर लगाकर 61 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक सिंह नगरकोटी के निर्देश पर लगे शिविर में प्रभारी होम्योपैथिक चिकित्सालय डॉ. भूपेंद्र प्रसाद और प्रकाश राम की ओर से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बदलते मौसम में होने वाली एलर्जी, जुकाम, खांसी, बुखार, बीपी आदि की जांच की गई और डेंगू से बचाव के आवश्यक निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें