फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शहीद लांसनायक श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग का सुधारीकरण शुरू

Sat, 15 Jul 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोनिवि ने ठीक किया शहीद श्याम सिंह बिष्ट चामी-खेती-काकड़ी बदहाल मोटर मार्ग।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के चौमेल में शहीद लांसनायक श्याम सिंह बिष्ट के नाम से बनी चामी-लीदू-खेती काकड़ी मोटर मार्ग की बदहाली की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और लोनिवि हरकत में आए हैं। डीएम के आदेश पर लोनिवि ने बदहाल मोटर मार्ग में सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। मोटर मार्ग को ठीक कराने का कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रकाश महर ने बताया कि शहीद लांसनायक श्याम सिंह बिष्ट के नाम से बनी करीब तीन किमी लंबी सड़क वर्षों से बदहाल थी। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे होने से वाहनों के आवाजाही में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क किनारे बनी नालियों के चोक होने, स्क्रबर के बंद होने से सारा पानी सड़क पर बह रहा था। सड़क किनारे उगी झाडिय़ों से हर वक्त दुघर्टना का खतरा बना रहता था। लोनिवि के ईई संजय चौहान ने बताया कि सड़क में बने गड्ढों का भरान, बंद पड़ी नालियों को खोलने, स्क्रबर को खोलने और झाड़ी कटान का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें