फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के टिन नंबर की नवीनीकरण प्रक्रिया शुरू

Wed, 01 Mar 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
व्यापारियों के टिन नंबर की नवीनीकरण प्रक्रिया शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में निकट भविष्य में जल्द लागू होने वाले जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर)  को लेकर व्यापारियों के टिन नंबर (ट्रेड एकाउंट नंबर) की नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वाणिज्य कर विभाग की ओर से बुधवार को जिला मुख्यालय में एक दिनी शिविर आयोजित कर व्यापारियों को जीएसटी को लेकर जानकारियां दी गई। दस लाख रुपए से कम मासिक टर्न ओवर वाले छोटे व्यापारियों को भी जीएसटी की बारीकियां सिखाई जाएंगी। कार्यशाला के दौरान वाणिज्य कर विभाग के  अधिकारियों की ओर से व्यापारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर जीएस मर्तोलिया ने बताया कि जीएसटी प्रणाली इसी वर्ष  बेहतर तरीके से लागू हो सके इसके लिए केंद्र सरकार ने कारोबारियों को  प्रशिक्षण दिए जाने की कार्ययोजना तैयार की है। उन्होंने बताया कि  कार्यशाला में व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण के लिए लॉग इन कर यूजर आईडी  और पासवर्ड प्राप्त करने के बारे में बताया गया। बताया गया कि अब तक जो बड़े व्यवसायी टिन नंबर के अनुसार कारोबार कर रहे थे, उन्हें तत्काल अपना  टिन नंबर नवीनीकृत कराना होगा।

जो व्यापारी अब तक टिन नंबर के दायरे में नहीं आते थे उन्हें भी टिन नंबर के लिए आवेदन करना होगा। इस मौके पर  व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, सचिव नवल जोशी, कोषाध्यक्ष मुकेश गिरि,  पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र तिवारी, श्यामनारायण पांडेय, त्रिलोक गिरि, बसंत  तड़ागी, उमेश खर्कवाल, मयूख चौधरी, गोविंद जोशी, मनमोहन जोशी, सुधीर साह,  कुक्की जोशी, विजय वर्मा, विक्की चौधरी, विजय गड़कोटी, भुवन पचौली, सुनील  पुनेठा सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें