फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तिया गांव में घुसा बाघ, हड़कंप

Sat, 08 Apr 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार को टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर जंगल से सटे बस्तिया गांव में बाघ घुस आने से दिनभर हड़कंप मचा रहा। पेड़ के नीचे बैठा बाघ शोरगुल के बावजूद वहीं डेरा जमाए रहा। वन विभाग और पुलिस फोर्स मौके पर है। हल्द्वानी से देर शाम यहां पर रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
शनिवार की दोपहर बस्तिया गांव में खड़क सिंह के बगीचे में एक पेड़ के नीचे बैठा बाघ दिखाई दिया। ग्राम प्रधान नवीन बोहरा की सूचना पर शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम और कोतवाल अरुण कुमार वर्मा फोर्स के साथ फौरन मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम उठाए। बाघ के गांव में घुसने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली तो बाघ देखने के लिए बस्तिया में लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। शाम को हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ डॉ. चंद्रशेखर सनवाल भी मौके पर पहुंच गए। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हल्द्वानी से रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। शाम करीब सात बजे तक टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। बता दें कि करीब एक माह पूर्व बस्तिया गांव से लगे शारदा रेंज के द्ववान वीट के जंगल में बाघ ने लकड़ी बीनने गई एक महिला को मार डाला था। तब से ही बाघ शारदा रेंज के आबादी से लगे जंगल में विचरण कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम यहां पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई थी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भीड़ ज्यादा होने के कारण फिलहाल रेस्क्यू का काम नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें