नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश में टिड्डियों का दल।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के मैदानी क्षेत्र में टिड्डी दल की दस्तक के बाद जिले के पहाड़ी हिस्से में भी आहट हो गई है। शनिवार को टिड्डियों का दल नेपाल सीमा से लगे कई हिस्सों में ढेरा जमा लिया। पता चलने पर कृषि विभाग ने पहाड़ी क्षेत्र में भी अलर्ट घोषित कर दिया है।
नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के सौराई, भनार सहित कई हिस्सों में शनिवार शाम को टिड्डियों का दल ने धावा बोल दिया। इससे घाटी के इन क्षेत्रों की धान, अदरक और अन्य फसलों की तबाही का खतरा मंडरा गया है। पूर्व ग्राम प्रधान दान सिंह, विपिन जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश सिंह बोहरा सहित क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने टिड्डियों के दल से निजात दिलाने के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की है। इधर मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती का कहना है कि सूचना मिलने पर तल्लादेश सहित पहाड़ी क्षेत्र को अलर्ट कर दिया गया है। बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।