फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से बनाई गईं तीन दुकानें तोड़ी, अतिक्रमणकारियों को दी हिदायत; जारी रहेगा अभियान

Mon, 15 Dec 2025 02:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत जिला प्रशासन ने अमोड़ी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से बनी तीन दुकानें ध्वस्त कर दीं। यह भूमि रीप परियोजना के एक सरकारी भवन के लिए प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
चंपावत के अमोड़ी क्षेत्र में जेसीबी से अवैध रूप से बनाई गई दुकान तोड़ती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिला प्रशासन ने अमोड़ी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से बनाई गई तीन दुकानों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही।

रविवार को तहसीलदार बृजमोहन आर्य के नेतृत्व में टीम अमोड़ी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी हुए सरकारी भूमि पर पहुंची। यहां अवैध तरीके से बनाई गईं तीन दुकानों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त करा दिया गया। इस भूमि पर रीप परियोजना का सरकारी भवन बनाने का प्रस्ताव हैं जिस पर कार्य प्रगति पर चल रहा है। तहसीलदार ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को पनपने नहीं दिया जाएगा। आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

इस दौरान तहसीलदार ने विरोध कर रहे लोगों को समझाकर शांत करााया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई डीएम मनीष कुमार के आदेश और एसडीएम अनुराग आर्य के दिशा-निर्देशन में की गई है। अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि को ग्राम विकास विभाग के प्रतिनिधि जिला परियोजना प्रबंधक के सुपुर्द की गई। इस दौरान बीडीओ अशोक सिंह अधिकारी, रीप परियोजना के प्रबंधक शुभांकर झा, राजस्व निरीक्षक दीनदयाल वर्मा, राजस्व उप निरीक्षक जीवन सिंह रिंगवाल और चल्थी चौकी प्रभारी हेमंत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें