चंपावत। जिले के ग्राम पंचायत ककनई डंडा में पैरा ग्लाइडिंग प्रशिक्षण का समापन हो गया है। क्षेत्र में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पैरा ग्लाइडिंग पायलट 100 घंटे की उड़ान का प्रशिक्षण ले रहे थे। प्रशिक्षण के नोडल और साहसिक पर्यटक अधिकारी भीमताल बलवंत कपकोटी ने बताया कि क्षेत्र में कोहरा होने के चलते फरवरी तक प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्थगित कर दिया गया है। संवाद