फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस के तीन सेक्टर बनेंगे

विज्ञापन
देवीधुरा की बग्वाल। (फाइल फोटो) - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। मां बाराही धाम देवीधुरा के बग्वाल मेले की सभी व्यवस्थाएं पांच अगस्त तक पूरी कर ली जाएंगी। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार शाम हुई तैयारी बैठक में मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और वाहन पार्किंग व्यवस्था सहित मेले से संबंधित सभी तैयारियों की समीक्षा की गई। शांति और सुरक्षा के मद्देनजर देवीधुरा के साढ़े पांच किमी मेला क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग के अलावा सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जाएगी। इसके लिए तीन सेक्टर बनाए गए हैं। आठ अगस्त से शुरू 12 दिनी मेले में बग्वाल 12 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

कोरोना के चलते दो साल बाद बग्वाल मेले में सांस्कृतिक, कारोबारी और खेल गतिविधियां भी होंगी। मेला आयोजक संस्था जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी ने कहा कि बिजली सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। मेला क्षेत्र का एलईडी के जरिए लाइव प्रसारण किया जाएगा। बग्वाल के दिन 12 अगस्त को देवीधुरा के अलावा पाटी की शराब की दुकान बंद रहेगी।
इसके अलावा मेला अवधि के दौरान हर रात दुकान को सील किया जाएगा। शराब के अवैध कारोबार पर रोक के लिए आबकारी विभाग का दस्ता मेला क्षेत्र में तैनात रहेगा। बैठक में सीओ बीसी पंत, एपीडी विम्मी जोशी, सीईओ जितेंद्र सक्सेना, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, लोनिवि के ईई बीसी भंडारी आदि मौजूद थे जबकि वर्चुअल माध्यम से पाटी के एसडीएम मनीष बिष्ट और टनकपुर के एआरटीओ सुरेंद्र कुमार जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के प्रमुख निर्णय
-मेला क्षेत्र में तीन एंबुलेंस तैनात रहेंगी।
- मेलावधि तक सफाई के लिए जिला पंचायत 20 पर्यावरण मित्र रखेगी।
-देवीधुरा क्षेत्र की सड़कों की नाली की सफाई, दीवारों की मरम्मत,
पथ प्रकाश के लिए मेला क्षेत्र में अस्थाई बिजली संयोजन किया जाएगा।
-अतिथि और विश्रामगृह को चाक चौबंद किया जाएगा।
-पांच हजार लीटर डीजल और तीन हजार लीटर पेट्रोल आरक्षित रखने के अलावा गैस सिलिंडरों की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।
-समाज कल्याण विभाग के शिविर के साथ विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें